फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The surveyor was accused of disturbances in the Prime Minister's residence, expelled

प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी पर सर्वेयर पर गिरी गाज, किया निष्कासित

Sat, 05 Nov 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The surveyor was accused of disturbances in the Prime Minister's residence, expelled
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास शहरी में गड़बड़ी की शिकायत पर आखिरकार डूडा के एक सर्वेयर पर गाज गिर ही गई। उसके ऊपर यह कार्रवाई बार-बार गलत जिओ टैग करने पर प्रभारी परियोजना अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की। उन्होंने निष्कासन के लिए पत्र भी जारी कर दिया है। इससे पीएम आवास में गड़बड़ी करने वाले बिचौलियों में हलचल है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा शैलेंद्र कुमार ने 31 अक्तूबर को जारी पत्र में सर्वेयर सूरज गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का पत्र उनकी कंपनी के एचआर एसबीईएनजी लखनऊ को जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र में बताया गया कि सूरज गुप्ता जो सर्वेयर के पद पर कार्यरत हैं। इनके द्वारा बार-बार गलत जिओ टैग किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप पूर्व में ही आठ जुलाई 2021 को ही इनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। जिसके बाद इनके द्वारा हलफनामा विभाग को दिया गया कि उन्हें एक और मौका दिया जाए आगे से कोई गड़बड़ी हो तो निष्कासित कर दिया जाए। इसके बाद इनको कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद भी इनके कार्य में कोई सुधार नहीं आया। डूडा के सीएलटीसी व डीसी स्तर के अधिकारियों की तरफ से सामूहिक निरीक्षण में पाया गया कि लाभार्थी रेनू मौर्या का प्रथम जिओ टैग एसके पाल द्वारा 12 जून 2020 के लाभार्थी के जर्जर मकान पर किया गया। दूसरा जिओ टैग सूरज गुप्ता द्वारा 27 मार्च 2022 को किसी अन्य स्थान पर किया गया था, जो कि मानक के अनुरूप नहीं है। ऐसे में सूरज गुप्ता को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए किसी अन्य सर्वेयर को नियुक्त करने को कहा गया है। सूरज जिले में सर्वेयर के पद पर पिछले तीन साल से कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में यदि किसी प्रकार की लापरवाही होगी तो दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। सर्वेयर सूरज गुप्ता की तरफ से गलत जिओ टैग किए जाने का मामला प्रकाश में आया तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निष्कासित कर दिया गया।
- शैलेंद्र कुमार, प्रभारी पीओ, डूडा, डिप्टी कलेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed