{"_id":"57d70b424f1c1b942cd47cd3","slug":"the-student-drowned-in-idol-immersion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन में गए छात्र की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन में गए छात्र की डूबने से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बसुही नदी के इमिलिया घाट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह गणेश प्रतिमा विसर्जित करने 11 सितंबर को आया था। स्नान करते समय गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। डूबने के 4 घंटे बाद जौनपुर से आए गोताखोरों ने रात्रि 10 बजे शव को बाहर निकाला।
विपिन कुमार पुत्र विनोद कुमार पटेल ग्राम बसीरपुर नयेपुर थाना नेवढ़ियां से गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के लिए इमिलिया घाट पर आया था। मूर्ति विसर्जित करने के बाद वह साथियों के साथ स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया।
साथ में नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाए। जानकारी होने पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामपुर नदीम फ रीदी ने काफ ी प्रयास किया परन्तु देर रात्रि तक शव नहीं मिला। अंत में जौनपुर से दो गोताखोर भुंअर व रमेश को बुलाया गया।
विज्ञापन
दोनों गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला। मृतक विपिन कक्षा 8 का छात्र था। वह दो बहनों के बीच अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से घर और गांव में मातम छा गया।