{"_id":"6afded37cdc452e0450adeec","slug":"the-strength-of-the-organization-depends-on-the-activeness-of-the-workers-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-167074-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर
मछलीशहर विधानसभा के दियावा महादेव मंदिर के पास हाल में आयोजित बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध
Link Copied
मछलीशहर। विधानसभा की संगठनात्मक बैठक बुधवार को दियावां महादेव के पास एक हॉल हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सभी के सहयोग और परिश्रम से ही इस बार मछलीशहर विधानसभा में भाजपा की जीत तय होगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर संगठन के कार्यों में जुट जाएं। बैठक को जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
सभी वक्ताओं ने मतदाता जोड़ों अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन इंद्रेश तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष मिश्रा, जिला मंत्री केपी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, हरिओम गुप्ता, रमेश मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक नारायण सिंह, किसान मोर्चा के प्रभा सिंह, महेश तिवारी, विवेक दुबे आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।