फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The standard of social distancing in the crowd

भीड़ में टूट रहे सोशल डिस्टेंसिंग के मानक

Wed, 21 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The standard of social distancing in the crowd
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर प्रधानमंत्री ने मंगलवार की शाम देश को संबोधित करते हुए बचाव के उपाय अपनाने के लिए भले ही अपील की है लेकिन बुधवार को बाजार में पीएम की अपील का कोई असर नहीं दिखा। बाजारों में न तो दो गज की दूरी का मानक दिख रहा है और न ही लोगों के चेहरे पर मॉस्क । दुकानों पर खरीदारी के लिए आने वाले लोग बिना मास्क और शारीरिक दूरी के ही भीड़ में जूझ रहे हैं। बाजार में भीड़ को देखकर यही लगता है कि या तो लोगों के अंदर से कोरोना का भय खत्म हो रहा है या फिर तमाम अभियान चलने के बाद भी लोगों में जागरुकता की कमी रह गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि लॉकडाउन भले ही खत्म हो गया है लेकिन कोरोना वायरस अभी नहीं गया है। त्योहारों में हमें अभी भी सतर्क रहना होगा। नहीं तो देश की जो स्थिति संभली हुई है उसे खतरा हो सकता है। पीएम के इस संदेश से लगा कि शायद लोग संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात जरूर बरतेंगे लेकिन बुधवार को बाजारों में भीड़ के जो दृश्य दिखे उससे नहीं लगता कि लोगों पर पीएम के संदेश का कोई असर हुआ है। ओलंदगंज स्थित फल वाली गली में जनरल स्टोर से लेकर फल और सब्जियों की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। इस भीड़ में अधिकतर चेहरों पर मास्क नहीं दिखा। अगर कोई मास्क लगाया भी है तो नाक और मुह पूरी तरह खुला छोड़कर बाजार में टहलता दिखा। हरलालका रोड, चहाससू चौराहा, सब्जी मंडी, कचहरी में भी यही नजारा दिखा। जेसीज चौराहे के निकट ठेले पर छोला भटूरा और बाटी चोखा खाने वालों की भीड़ को देखने से भी पता चलता है कि लोग किस कदर कोरोना के खतरे से बेपरवाह हैं। यहां बाइक से सीधे उतरकर बिना हाथ को धोए या सैनिटाइजर का इस्तेमाल किए ही बाटी चोखा खाते देखा गया। शारीरिक दूरी की बात छोड़िए अब यदा कदा हाथ भी मिलाने से भी लोग परहेज नहीं कर रहे हैं। जेसीज चौराहे पर एटीएम बूथ के अंदर चार लोग एक साथ दिखे। इनमें से सिर्फ एक के चेहरे पर मॉस्क दिखा वह भी नांक और मुह के नीचे लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed