फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The shopkeeper was murdered by the real brothers over the old enmity

पुरानी रंजिश को लेकर सगे भाइयों ने की थी दुकानदार की हत्या

Thu, 07 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was murdered by the real brothers over the old enmity
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के चकनरायनपुर गांव में सोमवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर सगे चार नामजद भाइयों ने दुकानदार की पिटाई करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने पकड़ने के बाद बृहस्पतिवार को चारों भाइयों का चालान कर दिया। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर तीन बांस के डंडे और लोहे का राड बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों को मछलीशहर मडि़याहूं मार्ग स्थित दशमीबारी के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि चारों नामजद आरोपी हुसैन उर्फ चांदबाबू, शहजाद, आजाद और सिराज सगे भाई हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त डंडे और लोहे का राड बरामद कर लिया। इसके बाद उनका चालान न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, आरोपियों ने रंजिश को लेकर सोमवार की शाम साढ़े छह बजे चकनरायनपुर गांव निवासी मुख्तार (45) की लाठी, डंडे औैर राड से वार कर दिया था। इससे घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस मृतक के बेटे अल्ताब की तहरीर पर चारों सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed