फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Shivalaya kept resonating with Namamishmishaan Nirvanarupam, Vibhum Vishapram Brahmavedaswarupam...

Jaunpur News: नमामीशमीशान निर्वाणरूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपं... से गूंजते रहे शिवालय

Tue, 15 Jul 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Shivalaya kept resonating with Namamishmishaan Nirvanarupam, Vibhum Vishapram Brahmavedaswarupam...
जौनपुर। सावन के पहले सोमवार को लेकर जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। छोटे हो या बड़े सभी जगह लोगों को भोर से ही जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगाते देखा गया। सबसे अधिक भीड़ त्रिलोचन महादेव जलालपुर, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, दियावां महादेव मछलीशहर में रही। कांवड़ियों ने रात से ही मंदिर के बाहर डेरा डाल रखा था। सड़कों पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की भीड़ और हर जगह हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष सुनाई पड़ रहा था। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस के अधिकारी व जवान चक्रमण करते रहे। साथ ही प्रमुख मंदिरों में सीसीकैमरे से निगरानी की जाती रही। मछलीशहर : सावन मास के प्रथम सोमवार को दियावा महादेव मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ रही। भोले के भक्त जयघोष करते हुए जलाभिषेक किए। सुबह चार बजे कपाट खुलते ही स्थानीय भक्तों की कतार लग गई। दियावां महादेव मंदिर में एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने प्रधानाचार्य राकेश सिंह व अन्य समर्थकों के साथ दर्शन पूजन किए। मंदिर के पुजारी चंद्रमा प्रसाद मिश्र ने बताया कि मंदिर में सोमवार को करीब 15 हजार से अधिक लोगों ने दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा नगर के मेंहरवा महादेव के पुजारी शैलेश मोदनवाल ने बताया कि मंदिर में करीब 1000 भक्तों, जमालपुर में शोभनाथ महादेव के पुजारी मार्तंड महाराज ने बताया कि मंदिर में करीब 2000 लोगों, पौहा में पारसनाथ महादेव के पुजारी रमाशंकर तिवारी ने बताया कि मंदिर में 1000 लोगों ने जलाभिषेक व पूजन किया। बरईपार : सुजानगंज बाजार स्थित गौरीशंकर धाम में सावन के पहले दिन भोर में 4 बजे से भोले बाबा के नाम का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर के सचिव सुधीर तिवारी ने बताया कि करीब 25 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक कुमार सिंह ने कहा कि डेढ़ सेक्शन पीएसी, तीन थानाध्यक्ष, 15 दारोगा, दो महिला दारोगा के साथ 75 पुलिस कर्मियों के साथ श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करने में मदद कर रहे हैं। वहीं बरईपार स्थित चक घसीटा नाथ मंदिर में पुजारी महेश गिरी ने बताया कि करीब 3 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। बदलापुर : क्षेत्र के प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर, चौरेश्वरनाथ धाम छंगापुर, भगवान दूधनाथ धाम दुगौली खुर्द, कवंचलनाथ मंदिर दाउदपुर सहित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। धर्मापुर : धर्मापुर बाजार स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पर करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि सुबह से करीब 10 हजार भक्तों ने दर्शन किया होगा। तेजीबाजार : करशूलनाथ मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ रही। पुजारी बच्चा गिरी ने बताया कि भोर में करीब तीन बजे से ही श्रद्धालु आ रहे हैं, करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed