फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The school of discipline is NCC

अनुशासन की पाठशाला है एनसीसी

Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
The school of discipline is NCC
टीडी कालेज में एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण देते कर्नल पवन मेहरोत्रा।
 कर्नल पवन मेहरोत्रा ने कहा कि एनसीसी कैडेटों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के साथ उनके चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छात्रों के विकास के लिए एनसीसी बेहतर प्लेटफार्म तैयार करता है।
विज्ञापन


वह 98 यूपी एनसीसी बटालियन  की ओर से आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा चारित्रिक विकास, राष्ट्र भक्ति, समाजसेवा के गुणों के साथ युवाओं को अनुशासित एवं संयमित जीवन जीने की कला सिखाने में एनसीसी सबसे उपयुक्त प्लेटफ ार्म साबित हो रहा है। प्रदेश में वाराणसी बी ग्रुप के प्रथम आने के पीछे 98 एनसीसी बटालियन का बड़ा रोल है। इस गौरव को हमें बनाए रखना है। इस चैम्पियन बटालियन से पिछले वर्ष दो कैडेट राजपथ की परेड का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन


लेकिन आगामी रिपब्लिक डे परेड में हमें कैडेटों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य लेकर समन्वित प्रयास करना होगा। उसी को ध्यान में रखकर इंटर ग्रुप कंपटीशन के लिए इस कैंप में कैडेटों का चुनाव करके उनको गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य रूप से कैंप एडजुटेंट मेजर आरपी सिंह, मेजर शैलेन्द्र नाथ सिंह, कैप्टन रजनीश सिंह, मुरली पाल, मनमोहन सिंह, सूबेदार मेजर जिले सिंह, जेसीओ और एनसीओ उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed