फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The scavengers will continue the strike till the demand is met

मांग पूरी होने तक धरना जारी रखेंगे सफाईकर्मी

Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The scavengers will continue the strike till the demand is met
एप डाउन लोड कर मोबाइल से ऑनलाइन हाजिरी लगाने संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मियों का कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने सीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आनलाइन हाजिरी संबंधी आदेश निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि शासनादेश के विपरीत सीडीओ की ओर से जारी यह आदेश हम लोगों को मंजूर नहीं है। इस आदेश से अनावश्यक उत्पीड़न होगा। सफाईकर्मी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए एप डाउन लोड कर मोबाइल से ऑनलाइन हाजिरी लगाने संबंधी आदेश निरस्त होना चाहिए। जिला मंत्री शिव कुमार यादव ने कहा कि सीडीओ के निर्देश पर सफाई कर्मियों की उपस्थिति एवं निगरानी के लिए एक एप विकसित किया गया है। जिसे सफाई कर्मियों को अपने मोबाइल पर डाउन लोड कर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। इससे सफाईकर्मियों को दिक्कत होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। धरने में प्रमिला यादव, पूनम यादव, रंजना, सविता दूबे, शशिकला यादव, सुनीता मौर्य, रीना गौतम, हीरालाल भारती, रामआसरे यादव, अशोक गौतम, अनिल यादव, पंकज यादव, संजय यादव, नीलकमल यादव, पृथ्वीपाल, मनोज सरोज, नरेंद्र यादव व रामआसरे मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed