{"_id":"5fdcd773467649221524a6ff","slug":"the-same-bus-crushed-the-elderly-getting-off-the-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बस से उतर रहे अधेड़ को उसी बस ने कुचला, मौत पर हंगामा, आक्रोशित लोगों ने शव को रखकर चक्काजाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बस से उतर रहे अधेड़ को उसी बस ने कुचला, मौत पर हंगामा, आक्रोशित लोगों ने शव को रखकर चक्काजाम किया
Fri, 18 Dec 2020 09:53 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 18 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय मारूफ छावनी गांव के पास बस से उतरते ही अधेड़ को उसी बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग पर मौके पर ही शव रख कर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम लालगंज व क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा कर किसी तरह जाम समाप्त करवाया। बस वाराणसी से आ रही थी।
विज्ञापन
देवगांव के खनियरा गांव निवासी चंद्रभान राजभर (45) वर्षीय पुत्र बेचई राजभर शुक्रवार को दिन में ढाई बजे वाराणसी से बस द्वारा सराय मारूफ छावनी के पास घर जाने के लिए उतरे। बस से उतरते ही वह बस की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों के साथ ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चक्काजाम की जानकारी होते ही एसडीएम लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव के साथ ही देवगांव कोतवाली व क्षेत्रीय विधायक आजाद अरिमर्दन मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने-बुझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए और एक घंटे बाद चक्काजाम समाप्त किया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पूर्व ब्लाक प्रमुख जियालाल यादव का चालक था। दुर्घटना करने वाली बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है वहीं चालक मौके से फरार हो गया है।