फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The robbers did not get a clue even on the second day, the station head line spot

लुटेरों का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Sat, 13 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The robbers did not get a clue even on the second day, the station head line spot
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर तिराहा स्थित किराना व्यवसायी की दुकान में लूटपाट के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन कोई सुराग नहीं लगा। जबकि सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हुलिया साफ दिख रहा है। एसपी अजय कुमार साहनी ने प्रभारी निरीक्षक केके सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर देवानंद को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

शकरमंडी निवासी रवि गुप्ता की कुत्तूपुर स्थित किराना की दुकान है। शुक्रवार की शाम सात बजे बाइक सवार तीन बदमाश दुकान पर पहुंचे। इनमें एक ने दुकानदार पर सीने पर पिस्टल तान दिया था, जबकि दूसरे ने गल्ले से करीब 40 हजार रुपये समेट लिए। इतना ही नहीं, दुकान पर आए ग्राहक व रसूलाबाद निवासी अनूप साहू को गोली मारने की धमकी देते हुए उनके गले से 50 ग्राम की सोने की चेन लूट ली और भाग गए। इसके बाद रात 12 बजे तक एएसपी सिटी डा. संजय कुमार छानबीन करते रहे। वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार को भी दुकान बंद रही और पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी रही। लेकिन, अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि एएसपी सिटी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा तो साफ नहीं दिखा लेकिन हुलिया का पता लग गया है। जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed