फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The revenue team that went to remove illegal encroachment had to return

Jaunpur News: अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम को लौटना पड़ा वापस

Sat, 07 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
The revenue team that went to remove illegal encroachment had to return
सिकरारा। मसीदा गांव में शुक्रवार सायं ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम को महिलाओं के विरोध के चते बैरंग लौटना पड़ा। इस नवीन परती खाते की जमीन पर अस्पताल के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। जमीन पर अनुसूचित बस्ती के एक व्यक्ति ने छप्पर रखकर मवेशी बांध रखा है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को कानूनगो अखिलेश पाठक, हल्का लेखपाल नीलेश सिंह, थाना के एसआई विजयशंकर यादव व पुलिस फोर्स व अस्पताल निर्माण कराने वाले ठेकेदार व ग्राम प्रधान विजयशंकर यादव के साथ दलित बस्ती में पहुंचकर जमीन की नाप जोख करना शुरू किए। जब वह जेसीबी से अवैध कब्जा हटवाने लगे तो बस्ती की महिलाएं विरोध करते हुए सामने आकर हंगामा करने लगी। महिला पुलिस न रहने के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा।लेखपाल ने बताया कि मसीदा गांव की नवीन परती की करीब सात बिस्वा भूमि है। जिस पर उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए शासन के निर्देश पर प्रस्ताव भेजा गया था। रामसामुझ गौतम अवैध रूप से छप्पर रखकर मवेशी बांध रहे थे जिसे हटाने के लिए उन्हें कई बार कहा गया। अस्पताल निर्माण के लिए इस जमीन की जिओ टैगिंग के बाद अब निर्माण की बारी आई तो कतिपय लोग महिलाओं को सामने कर विरोध करने लगे। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी सदर को इस संदर्भ में अवगत कराने के बाद उनके निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed