फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The retired teachers farewell

रिटायर्ड शिक्षकों को दी गई विदाई

Mon, 18 May 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 18 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
The retired teachers farewell
उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन में रिटायर्ड शिक्षकों को विदाई दी गई। रविवार को टीडी इंटर कालेज में आयोजित इस समारोह में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
विज्ञापन


 मंत्री ने सभी रिटायर शिक्षकों को माला पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। अधिवेशन में अरुण कुमार सिंह को अध्यक्ष और नन्हकू यादव को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर  समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनिट मंत्री पारसनाथ ने कहा कि शिक्षक छात्रों को ऐसी शिक्षा प्रदान करें, जिससे छात्र आगे बढ़कर देश व विदेश में नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को भी मुख्यमंत्री से अवगत कराने का भरोसा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि सीनियर बेसिक शिक्षकों को देखकर एहसास हो गया है कि शिक्षक समाज में जागृति आ गई है।

 बिना संघर्ष के कुछ नहीं मिलता। इस लिए आप लोग संघर्षों केलिए तैयार रहें। आपके  साथ माध्यमिक शिक्षक संघ है। कार्यक्रम का संचालन श्यामनरायन बिंद ने किया।


अधिवेशन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र, प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र  प्रताप सिंह, डा. गोपाल मिश्र, डा. राकेश सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, दिवाकर सिंह व विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed