फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The rain turned water on the wishes of the farmers

Jaunpur News: बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

Tue, 21 Mar 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The rain turned water on the wishes of the farmers
जिले के विभिन्न हिस्सों में रविवार की रात हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। कई जगह गेहूं की खड़ी फसल गिर गई तो दलहनी और तिलहनी फसलों को भी नुकसान हुआ। कृषि विभाग ने प्रभावित हुई फसलों का सर्वे करके रिपोर्ट भी कृषि साख्यिकी एवं फसल बीमा उत्तर प्रदेश केे भेज दी। रिपोर्ट में 20 हजार 994.45 हेक्टेयर फसलें प्रभावित होने का दावा किया गया है। उधर, शहर में सड़कों को खोदकर छोड़ दिए जाने से बारिश के बाद सड़कें कीचड़युक्त हो गईं, जिससे लोग खासे परेशान।जिले में 227805 हेक्टेयर में रबी की खेती की गई है। गेंहू की फसल पकने की स्थिति में है जबकि सरसों की फसल 15 से 20 फीसदी कट चुकी है। शनिवार की शाम और रविवार की रात तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश से गेहूं की फसल गिर गई जबकि खेतों में काटकर रखे सरसों के बोझ भीग गए। कृषि विभाग की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, गेहूं की कुल 20 हजार 859 हेक्टेर फसल प्रभावित हुई है। इसमें करीब 10 फीसदी का नुकसान है। इसी तरह सरसों की 135.45 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। इसमें करीब पांच फीसदी का नुकसान बताया गया है। सिकरारा : क्षेत्र में बारिश ईट भट्ठा व्यवसायी व किसानों के लिए आफत लेकर आई। कई जगह गेहूं की फसल गिर गई। आम के बौर गिरे तो सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ। बदलापुर क्षेत्र में बारिश और तेज हवा से कई बीघा गेंहू की फसल खेतों में गिर गई। खेतासराय में गेंहू और सरसों की फसलों क्षति हुई है। बक्शा में किसानों की गेहूं, सब्जी की फसल का भारी नुकसान हुआ है। वरिष्ठ वैज्ञानिक पादप सुरक्षा डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि हवा के साथ बारिश से दलहनी फसलों में अरहर, मसूर, मटर और चना केे नुकसान हुआ है। आम का बौर भी प्रभावित हुआ है। पककर तैयार दलहनी फसलों में बारिश एवं नमी की वजह से दाने फूल जाएंगे और उसमें फफूद जनक बीमारी लगने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed