फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The problem of sore throat increased due to dust flying during the day

Jaunpur News: दिन में उड़ रही धूल से गले में खराश की समस्या बढ़ी

Tue, 25 Mar 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The problem of sore throat increased due to dust flying during the day
जौनपुर। मौसम में बदलाव के कारण लोगों में गले की खराश की समस्या बढ़ रही है और खांसी की भी शिकायत देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में 100 से 150 मरीज इस समस्या से पीड़ित आ रहे हैं। डाॅक्टर मरीजों को सुबह गुनगुना पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1463 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वरिष्ठ फिजिशियन डा. अशोक कुमार यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव और दिन में हवा चलने से उड़ रही धूल ने सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। सुबह और शाम में ठंड और धूल के कण सांस की नली में जाने से खांसी, आंख, गले में संक्रमण के साथ नाक में खुजली की समस्या बढ़ा रही हैं। कुछ लोगों को तो खांसी की समस्या सता रही है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ी है। डाक्टर मरीजों को दवा लेने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सुबह शाम के समय मौसम ठंडा होने के कारण भी लोग बीमार पड़ रहे है। दिन में तेज धूप और सुबह शाम ठंड के चलते लोगों की सेहत बिगड़ रही है। खांसते-खांसते लोगों का गला दर्द करने लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed