फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The problem of jam in the city is getting complicated day by day

दिनों दिन जटिल हो रही शहर में जाम की समस्या

Mon, 02 Nov 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
The problem of jam in the city is getting complicated day by day
ओलन्दगंज में पोलिंग पार्टी को लकर जा रही बसों के चलते घंटो लगा भीष्ण जाम। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। एक तरफ शहर की आबादी बढ़ रही और वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा तो दूसरी तरफ अतिक्रमण के चलते शहर की सड़कों का दायरा लगातार सिमटता जा रहा है। दिनों दिन गंभीर होती इस समस्या से निबटने के लिए प्रशासन के पास कोई प्लान नहीं है। सोमवार को शहर के नवाब यूसूफ रोड से लेकर कोतवाली, ओलंदगंज तक भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शहर में सोमवार को नवाबयूसूफ रोड पर घग्घा चौराहे के पास दोपहर डेढ़ बडे जाम लग गया। देखते ही कोतवाली, हरलालका रोड, सब्जी मंडी, शाही पुल, ओलंदगंज तक जाम में जकड़ गया। जाम की यह स्थिति साढ़े तीन बजे तक बनी रही। कभी नो एंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश तो कभी वनवे पर दोनों तरफ से वाहनों के आने जाने या फिर नगरपालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चलते जाम की समस्या से लोगों को जूझना होेता है। जाम के लिए बेतरतीब चलने वाले ई रिक्शा और दो पहिया वाहन सवाल भी कम जिम्मेदार नहीं होते। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए नगर के जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, पॉलीटेक्निक चौराहा, कोतवाली चौराहा, सिपाह आदि प्रमुख स्थानों पर पुलिस और होमगार्ड की तैनाती की गई है लेकिन जाम लगने की दशा में गार्ड भी बेबस दिखते हैं।
विज्ञापन

जाम के लिए लोग खुद भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। सड़क पर चलने वाले दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन सवार चालक जल्दबाजी के चलते जाम में फंसते हैं। किसी को अपनी कतार में रुककर इंतजार करने की आदत नहीं हैं। इसके चलते सड़क पर कई कतार लग जाती है और जाम लग जता है। अगर लोग ट्रैफिक नियमों का ठीक से पालन करें तो जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। -डॉ. संजय सिंह, एएसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed