फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The police stopped the villagers burning the effigy of the MLA

विधायक का पुतला फूंक रहे ग्रामीणों को पुलिस ने रोका

Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The police stopped the villagers burning the effigy of the MLA
गौराबादशाहपुर। भुइली बाजार में मंगलवार को ग्रामीणों ने केराकत विधायक दिनेश चौधरी का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक लिया। जानकारी होने के बाद पुलिस पहले ही सतर्क हो गई थी।
विज्ञापन

काफी संख्या में गौराबादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणो से पुतला छीन लिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनने कभी नहीं पहुंचे। क्षेत्र में विकास कार्य भी नहीं कराया गया है। लेकिन, चुनाव आते ही जनता के बीच पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में डा. जयंत कुमार सिंह, रायसाहब सिंह, भरत लाल सेठ, विनीत पांडेय, बृजेश सिंह, विपिन सिंह, गुड्डू सिंह, प्रवेश प्रजापति, मिठाई लाल, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed