फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The picture of Jaunpur Junction will change in a year

Jaunpur News: एक साल में बदल जाएगी जौनपुर जंक्शन की तस्वीर

Sat, 19 Aug 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The picture of Jaunpur Junction will change in a year
जौनपुर जंक्शन का कायाकल्प जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभागीय तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी कार्य एक साल के अंदर पूरा कराया जाना है। जंक्शन पर कायाकल्प पूर्ण होने पर यात्री सुविधाएं बढ़ जाएगी। यात्रियों की सहूलियत भी मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में स्थित तीन महत्वपूर्ण स्टेशनों में से जौनपुर जंक्शन, जंघई, शाहगंज रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत चयनित किया गया है। जिसमें से जौनपुर में 38.7 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन समेत अन्य कार्य कराया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्चुअल शिलान्यास किया था। जंक्शन पर आधुनिक सुविधाओं का विकास एवं विस्तार किया जाएगा। जिससे जिले की भी पहचान बढ़ेगी। पर्यटकों का भी आवागमन होगा।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन पर ये होंगे कार्य
नए स्टेशन भवन का निर्माण, यात्रियों के फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश की व्यवस्था, आधुनिक प्रतिक्षालय, बेबी फीडिंग कक्ष, कैफेटेरिया एवं, रिटेल सुविधाएं, आधुनिक फर्नीचर, एक स्टेशन एक उत्पाद के कम से कम दो स्टॉल, सरकुलेटिंग एरिया में यात्रियों के आगमन एवं प्रस्थान के लिए चौड़ी सड़कों का प्रावधान, पार्किंग क्षेत्र, 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण, दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाओं का विकास, उच्चस्तरीय प्लेटफार्म, यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त शेड एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्री प्रसाधन, लिफ्ट, रैंप एवं स्वचालित सीढि़यों का निर्माण, एलईडी आधारित स्टेशन नेम-बोर्ड, आधुनिक कोच, ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड, सुरक्षा एवं सरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, फ्री वाई-फाई समेत आदि कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed