फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The person who filed a case against former MP Dhananjay changed his statement

पूर्व सांसद धनंजय पर केस दर्ज कराने वाले ने बदला बयान, कोर्ट में कहा- मानसिक तनाव के कारण दर्ज कराया केस

Sun, 17 May 2020 08:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 17 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
The person who filed a case against former MP Dhananjay changed his statement
पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर में एसटीपी के प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण और धमकी देने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके सहयोगी पर केस दर्ज कराने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर कोर्ट में शपथ पत्र देकर आरोप से मुकर गए। उसका कहना है कि केस दर्ज कराते समय वह तनाव में था। उसने मुकदमा आगे न चलाने की भी अपील की है। कोर्ट ने पूरे मामले की पत्रावली तलब की है।

विज्ञापन


शहर के पचहटिया में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बना रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में 10 मई की देर रात पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके सहयोगी विक्रम सिंह पर अपहरण, धमकी देने का केस दर्ज कराया था। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने शहर स्थित आवास से पूर्व सांसद समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


अगले दिन कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। जिला जज की कोर्ट में पूर्व सांसद की जमानत अर्जी पर 20 मई को सुनवाई होनी है। इस बीच केस दर्ज कराने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने अपने अधिवक्ता क्रांति प्रकाश सिंह के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में शपथ पत्र देकर कहा कि उनका धनंजय सिंह से कोई विवाद नहीं है। उनकी ओर से कोई न दबाव दिया गया था और न ही रुपये की मांग की गई। घटना के वक्त मानसिक तनाव और तमाम तरह के दबावों के कारण उसने केस दर्ज कराया था। वह नहीं चाहते कि मुकदमा आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed