फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The people of Musahar Basti are horrified by the four deaths, did not return home

चार मौतों से सहमे हैं मुसहर बस्ती के लोग, नहीं लौटे घर

Thu, 29 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The people of Musahar Basti are horrified by the four deaths, did not return home
फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए चार लोगों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. जीएसबी लक्ष्मी भी बरसठी ब्लाक मुख्यालय के सिरौली रनापुर के मुसहर बस्ती गईं लोगों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रनापुर गांव की बनवासी बस्ती में शादी के बाद चौथी पर 22 जुलाई को मेहमान आए थे। मेहमानों के जाने के बाद बचे मीट को भी कई लोगों ने खाया था। इसमें 11 लोग बीमार हो गए थे। इन लोगों में सुगना, बबली, नंदिनी और सूरज की पांच दिनों के अंदर मौत हो गई थी। सीएमओ डॉ. जीएसबी लक्ष्मी ने बताया कि सभी को फूड प्वॉइजनिंग हुई थी। वह झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ गए थे, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप तैनात कर दी गई है। दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी की टीम ने गांव में दूसरे दिन भी ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। साथ लोगों को क्लोरीन की गोलियां वितरित किया और उन्हें बताया कि एक गोली को 20 लीटर पानी में डालने के बाद ही पीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed