फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The papers of all the three candidates are valid, the chance to withdraw their nominations till tomorrow

तीनों प्रत्याशियों के पर्चे वैध, कल तक नाम वापसी का मौका

Wed, 23 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The papers of all the three candidates are valid, the chance to withdraw their nominations till tomorrow
जौनपुर। एमएलसी के लिए एक दिन पहले किए गए सभी तीनों प्रत्याशियों के पर्चें मंगलवार को जांच में वैध पाए गए। अब इन प्रत्याशियों में इच्छुक उम्मीदवार के पास 24 मार्च तक अपना नाम वापस लेने का मौका है।
विज्ञापन

एमएलसी पद के लिए 21 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान भाजपा से बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू, सपा से डा. मनोज कुमार यादव और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भानु प्रकाश ने नामांकन किया था। इनके नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रत्याशी 24 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। नौ अप्रैल को मतदान होगा। इस दौरान 4030 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सांसद श्याम सिंह यादव, बीपी सरोज और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, सभी 1740 प्रधान, 2027 बीडीसी सदस्य, 83 जिला पंचायत सदस्य, नौ नगर निकाय अध्यक्ष और उनके सभी वार्ड सभासद के अलावा जनपद के 9 विधायक शामिल हैं। दूसरी ओर चुनाव के लिए प्रेक्षक सेंथिल पांडियन जनपद में आ गए हैं। उन्होंने विकास भवन स्थित बनाए गए मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed