फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The pagoda resonated with the cheers of Har Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

Mon, 01 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The pagoda resonated with the cheers of Har Har Mahadev
त्रिलोचन महादेव मंदिर में कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवरियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ रही। सुरक्षा के बीच भक्तों ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र के दियावानाथ, नगर स्थित मेंहरवा महादेव, घोरहा गांव में शोभनाथ महादेव, पौहा गांव में पारसनाथ महादेव, बेलासिन गांव में बऊरहऊ बाबा समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ रही। दियावा नाथ महादेव मंदिर में सुरक्षा के लिए उपनिरीक्षक धन्नजय राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिंगरामऊ में सोमवार को भोलेनाथ के जयकारे से शिवालय गूंज उठे। त्रिभुवन बाबा मंदिर के पुजारी पल्लू शुक्ला ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए सावन माह के सोमवार का विशेष महत्व है। सुजानगंज स्थित श्री गौरीशंकर धाम में सोमवार को सुबह से ही दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह भक्तों ने रुद्राभिषेक भी किया। प्रबंधक सुधीर तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed