फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The number of women voters increased in the last publication

Jaunpur News: अंतिम प्रकाशन में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

Wed, 24 Jan 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
The number of women voters increased in the last publication
जौनपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे निर्वाचन आयोग की तरफ से मंगलवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इसमें मतदाता पुनरीक्षण में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। जिससे साफ पता चल रहा है कि मतदाता सूची में नाम डलवाने में महिलाओं ने जागरूकता दिखाई है। जिले में एक लाख 53 हजार 721 मतदाता बढ़े हैं, इसमें 67 हजार 781 पुरुष मतदाता तो 85 हजार 921 महिला, तृतीय लिंग के 19 मतदाता हैं।
विज्ञापन


मतदाता पुनरीक्षण के बाद मंगलवार को अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। जिले में कुल मतदाता 35 लाख 10 हजार 362 हैं। इसमें पुरुष मतदाता 18 लाख 23 हजार 624, महिला मतदाता 18 लाख 86 हजार 580 व तृतीय लिंग के मतदाता 158 हैं। पुनरीक्षण की अवधि में कुल विलोपित मतदाता एक लाख 30 हजार 455 हैं, इसमें पुरुष मतदाता 63 हजार 391 व महिला मतदाता 67 हजार 49, तृतीय लिंग के 15 मतदाताओं का नाम काटा गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एक लाख 81 हजार 380 मतदाता, 18-19 वर्ष के पहली बार के मतदाता की संख्या 41 हजार 235 है। चुनाव आयोग ने एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 27 अक्तूबर 2023 से चलाया है। इसके लिए कई पोलिंग बूथों पर कैंप लगाकर फार्म भी भरवाया गया। इसके लिए तीन हजार 495 बीएलओ को लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed