फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The number of patients in the OPD of the district hospital crossed 1300.

Jaunpur News: जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1300 के पार

Tue, 29 Aug 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The number of patients in the OPD of the district hospital crossed 1300.
बारिश के मौसम में उमस भरी गर्मी के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी में 1312 मरीजों ने इलाज करवाया। इसमें सर्दी-जुकाम, खांसी के अधिक मरीज दिखे। कुछ त्वचा रोग से संबंधित मरीज भी अस्पताल पहुंचे। मंगलवार की सुबह आठ बजे ही पर्ची बनवाने के लिए काउंटर पर मरीजों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। कभी बूंदाबांदी और तेज बारिश तो कभी धूप व गर्मी से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। पिछले एक पखवारे से सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 250 से 300 बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की इतनी भीड़ थी कि पहले इलाज कराने के लिए मरीज और उनके तीमारदार इधर उधर चक्कर काटते नजर आए।
विज्ञापन



मौसम बदल रहा, ऐसे बरतें सावधानी
मौसम में बदलाव के समय संक्रामक बीमारियां पांव पसारने लगती हैं। ऐसे में हर किसी को सतर्क हो जाना चाहिए। इस मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तेल मशाले वाले खाने से परहेज करना चाहिए। मलेरिया और डेंगू बुखार से बचने के लिए घरों में मच्छरों को पनपने न दें। सफाई पर विशेष ध्यान रखें, ठंडा पेय पदार्थ से परहेज करें, थोड़ी सी भी दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed