{"_id":"61bcd7307057cc4a71058150","slug":"the-mood-of-the-weather-changed-the-melting-increased-jaunpur-news-vns628472449","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौमस का मिजाज बदला, बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौमस का मिजाज बदला, बढ़ी गलन
विज्ञापन
शाहगंज रोड पर कोहरे के बीच आते जाते लोग। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मौसम का मिजाज बदलते ही गलन बढ़ गई। मौसम बदलने के साथ ही लोग बीमार पड़ने लगे हैं। इलाज के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग रही है। इलाज के लिए आने वाले ज्यादातर लोग वायरल की चपेट में हैं। सर्दी जुकाम, बुखार, जोड़ों में दर्द के मरीज अधिक देखने को मिल रहे हैं।
इस साल मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ठंड के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। ज्यादातर लोग सर्दी जुकाम, बुखार और जोड़ों में दर्द की परेशानी झेल रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 842 लोग इलाज के लिए पहुंचे। शुक्रवार को आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्य भगवान के दर्शन हुए लेकिन धूप का कोई खास असर नहीं रहा। दो बजे के बाद आसमान में फिर बादलों का जमावड़ा होने लगा। शाम चार बजे अंधेरा छा गया। शुक्रवार की सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन इसके बाद पूरे दिन बदली छाई रही। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। लोग तेज से सर्दी जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को सुबह हल्की धूप निकली लेकिन गलन रहने से लोग ठिठुरते रहे। सुबह करीब 11 बजे के बाद मौसम में फिर बदलाव शुरू हो गया। आसमान में बदली छा गई। शाम को गलन फिर बढ़ गई। मौसम में आ रहे बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। आलू, सरसों और दलहन के बाद अब मौसम की मार गेहूं पर भी पड़ने की संभावना से किसान परेशान हैं। किसानों का मानना है कि मौसम ऐसे ही रहा तो अब गेहूं की फसल भी चौपट हो जाएगी। आलू, सरसों और दलहन की सफल को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है।
नहीं शुरू हुआ कंबल का वितरण
जौनपुर। ठंडक से बचाव के लिए कंबल वितरण और अलाव जलाने के लिए 33 लाख रुपये आया है लेकिन तहसीलों में अभी तक उसका वितरण नहीं किया गया है। इसके चलते अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जल पा रहा है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में लोग रात में ठिठुरते हुए देखे जा रहे हैं। अलाव और कंबल वितरण का लोग इंतजार कर रहे हैं।