फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The moment of good fortune came, there was a brightness everywhere

शुभ-लाभ की घड़ी आई, हर तरफ रौनक छाई

Sat, 14 Nov 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The moment of good fortune came, there was a brightness everywhere
दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर झालरों से सजा कसेरी बाजार। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। प्रकाश पर्व दीपावली का उल्लास चरम पर है। शनिवार को होने वाले दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर तैयारियां जोरों पर रहीं। मिट्टी का दीया, रंगोली बनाने और घर सजाने वाले सामानों की खूब बिक्री हुई। लक्ष्मी पूजा के लिए मूर्तियों भी खरीदी गईं। दोपहर तक धनतेरस का मुहूर्त होने के कारण बर्तन, आभूषण और वाहनों के शोरुम में भीड़ लगी रही। मनचाही बाइक की बुकिंग व डिलीवरी पाने के लिए ग्राहक बेकरार दिखे। मकान-दुकान को लोगों ने रंग-बिरंगे झालरों से सजा दिया है।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपोत्सव बृहस्पतिवार को धनतेरस के साथ ही शुरू हो गया था। पहले दिन लोगों ने धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक धनवंतरि की पूजा की। खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त होने के कारण बाजार में खरीदारी के प्रति भी भरपूर उत्साह रहा। शुक्रवार को भी खरीदारों की भीड़ बाजार में बनी रही। दोपहर तक धनतेरस का मुहूर्त होने के कारण लोग धातु से बने सामानों की खरीदारी में मशगूल रहे। इस बार सबसे ज्यादा बिक्री वाहनों की हुई है। इसके बाद आभूषण व बर्तन का कारोबार है। शहर के ओलंदगंज, फल वाली गली, नखास, चहारसू, कोतवाली, स्टेशन रोड, जेसीज, लाइन बाजार आदि क्षेेत्रों में सजी सजावटी सामानों की दुकान पर लोग खरीदारी में जुटे रहे। मिट्टी का दीया, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, झालर, मोतियों की माला, मिठाई आदि की खूब खरीदारी हुई। इसके अलावा लोगों ने भइया दूज के लिए लाई, चीनी से बने खिलौने आदि को खरीदा। दीपावली के लिए घर, दुकान पहले ही सजा दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थलों की भी आकर्षक ढंग से सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed