{"_id":"62a38a272270b24fdd205c7c","slug":"the-mistake-of-officers-and-center-heads-in-the-examination-is-not-forgivable-jaunpur-news-vns6582625109","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में अधिकारियों और केंद्राध्यक्षों की गलती क्षम्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में अधिकारियों और केंद्राध्यक्षों की गलती क्षम्य नहीं
विज्ञापन
जौनपुर। पीसीएस 2022 परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन ने खाका तैयार किया गया। इसे लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय साहनी की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। परीक्षा में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। आयोग के सदस्य सुनील सिंह ने जरूरी जानकारी दी। जनपद में 12 जून को दो पालियों में होने वाली पीसीएस की परीक्षा के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 20017 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 42 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
डीएम ने कहा कि परीक्षा नकलविहीन, पारदर्शी, शुचितापूर्ण संपन्न कराई जाएगी। इसमें अधिकारियों एवं केंद्राध्यक्ष की किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने का समय प्रथम पाली में 9:30 बजे, दूसरी पाली में परीक्षा प्रारंभ 2:30 बजे है। परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। केंद्र व्यवस्थापक समय से पहुंचे। उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट संयुक्त रूप से देखरेख में पेपर खोला जाएगा। आयोग की गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। परीक्षा के लिए पर्याप्त, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व स्थलीय निरीक्षण करके परीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, डीआईओएस राजकुमार पंडित, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।