फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The missing boy has not been found even after six months.

Jaunpur News: लापता बालक की छह महीने बाद भी नहीं हो सकी बरामदगी

Fri, 06 Feb 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The missing boy has not been found even after six months.
मछलीशहर। नगर के सैयदबाड़ा मोहल्ला निवासी गायब बालक का छह महीने बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। अब्दुल वहीद का पुत्र कैफ 12 सितंबर 2025 को गायब हो गया था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद बालक की बरामदगी नहीं होने पर 15 लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिन लोगों को अपहरण का आरोपी बनाया गया है। वे न्यायालय में लंबित भूमि विवाद में प्रतिवादी हैं। गायब बालक की बरामदगी पुलिस नहीं कर सकी है। पीड़ित के पिता ने अलग-अलग स्थानों पर निवास करने वाले 15 लोगों को अपहरण के आरोप में नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मछलीशहर कोतवाली प्रभारी विनीत राय ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल के दौरान नया मोड़ सामने आया है। जिन 15 लोगों को अपहरण का आरोपी बनाया गया है, उनसे पीड़ित का भूमि विवाद चल रहा है। अब जांच कर अपहरण करने के वास्तविक आरोपी को चिह्नित किया जा रहा है। गायब बालक के पास कोई मोबाइल नहीं है। इससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed