{"_id":"626ecb60d7bd31251b79ff65","slug":"the-miscreants-shot-the-liquor-contractor-in-a-dispute-over-money-transaction-jaunpur-news-vns6513342141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने शराब ठेकेदार को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने शराब ठेकेदार को मारी गोली
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर के पियारेपुर गांव निवासी शराब ठेकेदार को रविवार की देर रात मां प्यारी देवी महाविद्यालय के पास अज्ञात बदमाश सीने में गोली मारकर फरार हो गए। विवाद पैसे का लेन देन का बताया जा रहा है। गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर इलाज के लिए ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, यहां के डाक्टरों ने भी सीने में गोली फंसी होने के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है।
मोकलपुर के पियारेपुर गांव निवासी स्व. रंग बहादुर यादव के पुत्र विनोद यादव (38) अंग्रेजी शराब की ठेकेदारी करते हैं। जिनका दुकान सिकरारा बाजार में स्थित है। रविवार की रात 8 बजे पियोरपुर गांव के राजेंद्र प्रसाद सिंह के जनरल स्टोर की दुकान पर कुछ लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर एक फोन आया और उन्हें बाबागंज पोखरे के पास बुलाया गया।
विनोद यादव अपनी बाइक से बाबागंज पोखरे के पास स्थित मां प्यारी देवी महाविद्यालय के पास पहुंचे थे कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें महाविद्यालय के पास स्थित ठाकुर बस्ती के पास रोककर दो गोलियां मारी। एक गोली उनके दाहिने सीने को चीरती हुई निकल गई। दूसरी गोली उनके सीने में जा फंसी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने पहुंच कर शराब ठेकेदार विनोद यादव की पहचान कर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय में उनकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शराब ठेकेदार बिनोद यादव के पास देसी व अंग्रेजी शराब की दो दुकानें हैं। कुछ दिन पहले जौनपुर में स्थित देशी शराब की दुकान को बेच दिया था। अब सिकरारा बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान चलाते हैं । इस दौरान पैसे के लेने को लेकर विवाद चल रहा था। विनोद यादव का माना जाए तो गोली मारने वाले शेरवां गांव के युवक हैं, जो उनसे पुरानी दुश्मनी रखते थे। इस संबंध में सीओ मड़ियाहूं एसपी उपाध्याय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वैसे बघेला गांव निवासी देवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बंटी को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। विवाद पैसे के लेन देन का है।