फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The miscreants shot the contractor, condition critical

Jaunpur News: ठेकेदार को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 28 Aug 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the contractor, condition critical
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद के समीप स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे बोलेरो सवार एक ठेकेदार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली ठेकेदार के पेट में लगी। ठेकेदार को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के खुंशापुर गांव निवासी नितेश सिंह (25) ठेकेदारी करते हैं। वह अपने दोस्त दिव्यांश सिंह के साथ जौनपुर से घर जा रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पास पहुंचे थे। वहां किसी काम से रुके तभी किसी बात को लेकर हुसेनाबाद निवासी अभिनव सिंह व एक अन्य के साथ हाथापाई हो गई। आरोप है कि अभिनव ने इसी दौरान नितेश पर फायरिंग कर दी। घायल नितेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। इस संबंध में सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि गोली मारने की घटना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed