फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The miscreants robbed the house by taking the family hostage

परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर में की लूटपाट

Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the house by taking the family hostage
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव में शनिवार की रात एक घर में घुसे बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। चार की संख्या में आए नकाबपोश बदमाश कच्छा और बनियान पहने थे। रात में सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

पेसारा गांव की राजभर बस्ती निवासी रमावती देवी अपने पुत्र सतीश के साथ घर के बरामदे में सोईं थीं। आधी रात को चार की संख्या में नकाबपोश बदमाश पहुंचे तो रमावती जग गईं। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने राड मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। आतंकित करते हुए बदमाशों ने चाबी ले ली। दो बदमाश दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और दो बदमाश लोहे का राड लेकर मां-बेटा को धमकाते रहे। घर में रखा झुमका, चेन, कपड़े समेटकर खेत के रास्ते फरार हो गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद मां बेटे ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed