{"_id":"6802a940529c72f2f60de29c","slug":"the-miscreants-looted-the-pickup-between-the-police-station-and-the-outpost-jaunpur-news-c-193-1-va11001-132914-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: थाने और चौकी के बीच से बदमाश लूट ले गए पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: थाने और चौकी के बीच से बदमाश लूट ले गए पिकअप
विज्ञापन
जफराबाद। जफराबाद बाईपास पर बृहस्पतिवार की रात पुलिस थाने और चौकी के बीच स्कॉपियो सवार बदमाशों ने एक व्यापारी से पिकअप व मोबाइल लूट लिए।
गौर करने वाली बात ये है कि थाने और चौकी के बीच फासला सिर्फ आधा किलोमीटर का है लेकिन बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। उन्होंने बेखौफ वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच की। जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने बताया कि फूलपुर क्षेत्र के पिंडरा निवासी नखडू़ उर्फ मो. अली वाराणसी से सोन पापड़ी लेकर शाहगंज क्षेत्र स्थित मनोज शाह की दुकान पर पहुंचाने गया था। वहां सप्लाई करके वह अपने घर पिंडरा लौट रहा था। जफराबाद थाना और चौकी के बीच वह पहुंचा था, इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
इस दौरान एक नकाबपोश बदमाश उसके पास आया और कहा कि तुमने हमारी गाड़ी में टक्कर मारी है। तुम नीचे उतरो। व्यापारी इस बात से इन्कार करता रहा। इसके बाद दो नकाबपोश बदमाश पिकअप का गेट खोलते हुए चालक को गाड़ी से नीचे खींच लिए। तीनों ने व्यापारी के हाथ से मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीन ली।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसे मारने लगे। इस बीच एक नकाबपोश पिकअप लेकर तेजी से कबूलपुर की तरफ भाग गया। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय लोगों की मदद से 112 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दी।
इस पर एएसपी सिटी और सीओ सिटी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। जफराबाद पुलिस ने पीड़ित की बताई दिशा में लुटेरों को पीछा किया लेकिन असफल रहे। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों को चिह्नित किया जा रहा है। जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।