फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The miscreants looted the gold ring and chain by showing weapons to the couple

बदमाशों ने दंपती को असलहे दिखा कर लूटा सोने की अंगूठी व चेन

Sat, 07 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the gold ring and chain by showing weapons to the couple
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रौली और साढापुर गांव के बीच में स्थित नवनिर्मित हाईवे पर शुक्रवार की सुबह बाइक से बदलापुर जा रहे दंपती को बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल के दम पर आतंकित कर सोने की अगूठी और चैन छीन लिया। दंपती बाइक से अपने रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के नागनाथपुर निवासी विनय प्रकाश तिवारी सुबह करीब 11:30 बजे अपनी पत्नी बिंदु और पुत्र उमंग के साथ अपने साले के हॉस्पिटल के भूमि पूजन में बदलापुर जा रहे थे। वह जैसे ही सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के नवनिर्मित हाईवे पर साढापुर गांव के समीप पहुंचे थे कि तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अज्ञात बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए उसकी बाइक रोक लिया। उनकी पत्नी से जबरन अंगूठी और चैन छीन लिए। जब विनय ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा की बट से सर पर प्रहार कर दिया, जिससे उनके सर में गंभीर चोट आ गई। बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए ढकवा की तरफ फरार हो गए। पीडि़त ने बताया कि बहुत देर तक डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। घायल विनय को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। मौके पर सीओ बदलापुर अशोक कुमार सिंह भी पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed