फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The miscreant fired at the shopkeeper, arrested

बदमाश ने दुकानदार पर की फायरिंग, गिरफ्तार

Thu, 19 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The miscreant fired at the shopkeeper, arrested
सिकरारा बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक वर्कशाप पर एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह बदमाश ने दुकानदार पर तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस हो गया। वहीं दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया। इतने में बदमाश ने तमंचे के बट से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्राणघातक हमले के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर निवासी कपिल गौड़ का बड़ा बेटा रवीन्द्र गौड़ (25) सिकरारा बाजार में शिव मंदिर के पास किराए के कमरे में इलेक्ट्रॉनिक सामानों के रिपेयरिंग की वर्कशॉप चलाता है। कपिल के मुताबिक बुधवार की शाम को क्षेत्र के सतलपुर निवासी शेरू यादव अपने एक दोस्त के साथ दुकान पर आया और छह महीने पहले रिपेयरिंग के लिए पंखा देने का दावा करते हुए पंखा मांगने लगा। रवींद्र ने कहा कि उसे किसी ने कोई पंखा रिपेयरिंग के लिए नहीं दिया है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। उस वक्त स्थानीय लोगों के बीच बचाव करने के बाद शेरू देख लेने की धमकी देते हुए चला गया था। रवींद्र सुबह दुकान खोलकर साफ सफाई कर रहा था। उसी वक्त बदमाश उसके पास पहुंचा और फिर पंखा वापस करने को कहते हुए उसपर तमंचा तान दिया। पीड़ित के मुताबिक उसने तमंचे से फायर करने का प्रयास किया लेकिन संयोग से गोली मिस हो गई। गोली मिस होते ही उसने शोर मचाते हुए बदमाश को पकड़ लिया। जबतक आस पास के लोग पहुंचे तबतक बदमाश ने तमंचे के बट से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। एसओ सैय्यद हुसेन मुंतजर ने पीड़ित के पिता कपिल गौड़ की तहरीर पर प्राणघातक हमले का केस दर्ज कर आरोपी शेरू यादव निवासी सतलपुर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed