फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The man accused of kidnapping and rape has been arrested after 10 years.

Jaunpur News: बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोपी 10 वर्ष बाद गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The man accused of kidnapping and rape has been arrested after 10 years.
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से 10 वर्ष पहले बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गुलाब तिराहा से पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम लाल ने क्षेत्र के एक गांव निवासी जगदीश कोल के खिलाफ 2016 में नाबालिग किशोरी को बंधक बना कर दुष्कर्म करने के मामले में किशोरी के पिता ने पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया था। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गुलाब तिराहे पर खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मतवार कन्हैया राय ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार-पटेहरा /पड़री। संतनगर थाना और पड़री थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। संतनगर थानाध्यक्ष राजेश ने बताया कि 19 दिसंबर को एक महिला ने तहरीर देकर नाबालिग पुत्री को भाग ले जाने की खिलाफ तहरीर दी थी। किशोरी के मिलने पर मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। शनिवार को ककरद मोड़ नहर पुलिया के पास से आरोपी सुदामा निवासी रामपुर थाना संतनगर को पाॅक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। वहीं पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि 15 जनवरी को एक महिला ने नातिन के साथ छेड़खानी की तहरीर दी थी। मामले में पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मेडिकल कराकर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। शनिवार को पचपुलवां रेलवे अंडरपुल के पास से आरोपी रमेश पाल निवासी भोजपुर पहाड़ी थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed