फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The looted bar recovered from Khetasarai in Sultanpur

Jaunpur News: सुल्तानपुर में लूटी गई सरिया खेतासराय से बरामद

Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The looted bar recovered from Khetasarai in Sultanpur
खेतासराय। क्षेत्र के गुरैनी और युनुसपुर बाजार के गोदामों से लूट की सरिया शनिवार को बरामद की गई। सरिया सुल्तानपुर से लूटी गई थी। सुल्तानपुर की पुलिस ने बरामद सरिया और ट्रक लेकर लौट गई। खेतासराय पुलिस ने बरामदगी की पुष्टि की है। ट्रक चालक उमेश पांडेय पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से 31 टन सरिया लादकर अयोध्या के लिए चला था। पांच जुलाई की रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने सुल्तानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र स्थित द्वारिकागंज रेलवे क्रासिंग पर सरिया लदे ट्रक को रोकवाकर चालक उमेश पांडेय को नशीला पदार्थ खिला दिया था। अगले दिन सुबह सुल्तानपुर के लंभुआ बाई पास पर खाली ट्रक छोड़ कर फरार हो गए थे। मामले में सुल्तानपुर की पुलिस और एसओजी छानबीन कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की लूटी गई सरिया एक भट्टे पर उतार कर दुकानदारों को बेची गई है। शनिवार को सुल्तानपुर के लंभुआ, चांदा, गोसाईगंज थाना की पुलिस ने छापा मारकर क्षेत्र युनुसपुर बाज़ार में एक गोदाम और गुरैनी में एक बिल्डिंग मैटेरियल की गोदाम से लूटी गई सरिया बरामद की। कोतवाल चांदा श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया बरामद सरिया लूट के बाद चोरी से खरीदी गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष खेतासराय सकलदीप सिंह ने क्षेत्र के गोदामों से सरिया बरामद करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed