{"_id":"58e2a07b4f1c1b4a3e5b5903","slug":"the-local-people-agitated-against-open-wine-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकान खोलने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दूकान खोलने पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
गोरारी में शराब की दूकान के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकानों के व्यवस्थापन में बाधाएं खड़ी हो गई हैं। लोग शराब की दुकाने कस्बे और मोहल्ले में नही खोलने दे रहे हैं। इसको लेकर प्रदर्शन और विरोध जारी है। सोमवार को शहर और ग्रामीण इलाकों में शराब की नई दुकान खोले जाने को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुआ।लाइन बाजार के हुसैनाबाद के लोग डीएम से मिलकर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया। अगर दुकान यहां से वापस नही किया गया तो आमरण अनशन होगा।
खेतासराय के गोरारी के लोगों ने भी डीएम को पत्रक दिया और चेतावनी दी कि उनके बातों को अनसूना किया गया तो आंदोलन बढे़गा। जिला मुख्यालय से लौटने के बाद गांव में भी लोगों ने हो हल्ला किया। शराब और बीयर की दुकानें बंद कराए जाने की मांग की। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार सरायबीरू में दुकान खोलने का पूर्व ब्लॉक प्रमुख संत कुमार उर्फ गोपाल सिंह ने ग्रामीणों के साथ विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह डीएम का गांव लिया हुआ गांव है। इस संबंध में एसडीएम अयोध्या प्रसाद और सीओ राज कुमार पांडेय को पत्र भी लिखा है।
खुटहन प्रतिनिधि के मुताबिक आदिनाथपुर में देशी शराब की दुकान खोलने के विरोध में लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाएं भी पहुंच गई। हो हल्ला के बाद सूचना पर पुलिस पहुंचकर लोगाें को शांत कराया। सिकरारा प्रतिनिधि के मुताबिक बरईपार रोड पर सिकरारा में दुकान खोलने के विरोध में लोग अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सुमन ने बताया कि जहां दुकान खोली जा रही है वहीं उसकी कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र है। यहां महिलाएं आती हैं ऐसे में उसका कारोबार चौपट हो जाएगा। स्थानीय निवासी अच्छू, त्रिभूवन सिंह ने भी विरोध किया। विरोध के बाद ठेकेदार मौके से निकल लिया।
विज्ञापन
डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाने से थोड़ी दूर पर खलियाखास गांव में शराब की दुकान खोलने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। इंदू बाला मिश्रा, शाहजहां बेगम, सरिता सोनकर का आरोप है कि पुलिस के शह पर हाईवे से हटाकर दुकाने खोली जा रही है। अगर स्थान परिवर्तन नही किया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा। बदलापुर के भलुआही में नहर पटरी पर देशी शराब की दुकान खोलने को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में वविता पांडेय, माधुरी, सुमीत्रा, राधिका, सुशीला, संतरा, अनीता, अमरावती, गीता, दुर्गावती, शीला, कलावती आदि शामिल थी। मछलीशहर के जंघई मार्ग पर कुल्हाड़ा में शराब की दुकान खोलने को लेकर भाजपा नेता राकेश जायसवाल, सभासद गुलाब चंद्र, प्रभावती, शांति, शिव कुमारी, मालती, शांति, फिरोजा, राजकुमार ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस पहुंची और आबकारी का मामला बताकर चली गई।