फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The light spread from the scintillating lamps, the sound of firecrackers resonated till late night

जगमग दीपों से फैला उजाला, देर रात तक गूंजती रही पटाखों की आवाज

Thu, 04 Nov 2021 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
The light spread from the scintillating lamps, the sound of firecrackers resonated till late night
दीपावली पर दीपों से सर्वत्र उजाला फैल गया। विद्युत झालरों से बाजार व घर जगमग दिखे। घरों के साथ दुकानों को फूलों की माला से सजाया गया। महिलाओं ने घर के बाहर रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर का स्वागत किया। देर शाम तक उपहार बांटने की सिलसिला भी जारी रहा। पटाखों की आवाज देर रात तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गूंजती रही। शाम होते ही घर आंगन दीपों से जगमग हो उठे।
विज्ञापन

पांच दिन तक चलन वाले प्रकाश पर्व दीपावली का उल्लास धनतेरस से ही शुरू हो गया। घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सफाई के बाद फूल माला और झालरों से सजा दिए गए। दुकानों में शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा हुई। रंगबिरंगे झालरों से एक दिन पहले से ही पूरा शहर जगमग हो उठा है। बृहस्पतिवार को शाम होते ही दीपों से शहर और गांव जगमगा उठे। दीपावली को लेकर घरों में उत्साह रहा। शाम को घरों में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा कर लोगों ने सुख और समृद्धि की कामना की। दीपावली को लेकर बाजार में मिट्टी के दिये और मोमबत्ती की भी जमकर खरीदारी हुई। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी ग्राहकों की दिन भर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed