{"_id":"5ee268b58ebc3e42e72b2c69","slug":"the-law-and-order-situation-of-the-district-tension-in-many-villages-jaunpur-news-vns529642633","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की कानून व्यवस्था चरमराई, कई गांवों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की कानून व्यवस्था चरमराई, कई गांवों में तनाव
विज्ञापन
जौनपुर। लूट, हत्या और मारपीट की बढ़ती घटनाओं के बीच जिले की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए एसपी ने कई थानेदारों और उप निरीक्षक और सिपाहियों का भी तबादला कर के देख लिया लेकिन अपराध है कि बढ़ता ही जा रही है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी, गौराबादशाहपुर के राजेपुर और कबीरुद्दीनपुर, बदलापुर थाना क्षेत्र के गजहरमऊ गांव में मारपीट, आगजनी और हत्या जैसी घटना को लेकर तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। कई अन्य गांवों में सुलग रही आपसी वैमनस्य की आग को बुझा पाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
27 थाने वाले इस जिले की कानून व्यवस्था को थानेवार देखें तो शायद ही कोई थाना क्षेत्र ऐसा नहीं बचा है जहां की कानून व्यवस्था संतोषजनक हो। बदलापुर थाना क्षेत्र के गजहरमऊ गांव में मंगलवर को मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में घायल राधेश्याम यादव की उसी दिन शाम तक वाराणसी के अस्पताल में मौत की खबर से गांव में तनाव बढ़ गया। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस फोर्स अभी भी तैनात है। इस घटना में घायल कई लोगों का अभी इलाज चल रहा है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में भी मंगलवार की शाम मामूली बात पर मारपीट, फायरिंग और आगजनी से कई परिवार बेघर हो गए। गांव में दहशत का माहौल है। घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भदेठी की घटना को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और आरोपियों पर रासुका व गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करने का आदेश जिला प्रशासन को दिया है। यहां भी कई थानों की फोर्स तैनात हैं। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपु, कबीरुद्दीनपुर गांव के लोगों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मारपीट को लेकत तनाव है। यहां भी फोर्स तैनात है। इसी थाना क्षेत्र के सोनारी और अमरा गांव के लोगों के बीच एक सप्ताह पूर्व हुई मारपीट को लेकर गुरुवार को फिर दोनों गावों के लोगों में ईंटपत्थर चले। यहां भी फोर्स तैनात की गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय का कहना है कि जिन गांवों में तनाव जैसी स्थिति है वहां एहतियातन फोर्स तैनात की गई है। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।