फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The lake was illuminated with 51 thousand lamps on the Diwali of the Gods.

Jaunpur News: देवताओं की दिवाली पर 51 हजार दीपों से जगमग हुआ सरोवर

Mon, 27 Nov 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
The lake was illuminated with 51 thousand lamps on the Diwali of the Gods.
जौनपुर। कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दीपावली का पर्व सोमवार को जनपद में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर पूर्वांचल में आस्था का केंद्र शीतला चौकिया का सरोवर जगमग हो गया। महिलाओं व व कन्याओं ने अपने घरों के आंगन व घाटों पर विभिन्न प्रकार की रंगोलियां उकेरी तथा रंग-बिरंगी रोशनियों के साथ दीपक भी जलाए।
विज्ञापन

शीतला चौकिया धाम में देव दीपावली पर ऐतिहासिक सरोवर को 51 हजार दीपों से सजाया गया। सुबह से मंदिर की साफ-सफाई के साथ ही पूर्णिमा के दिन मां शीतला का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर को झालरों से सजाने का कार्य किया गया। सरोवर के किनारे भी सफाई पहले ही कर ली गई थी। दीपोत्सव के दौरान सरोवर की भी आरती उतारी गई। वहीं शहर में गोमती नदी के तट पर अन्य घाटों जैसे विसर्जन घाट, गोपी घाट, गोकुल घाट पर दीप जलाए गए थे केवल चौकियां धाम सरोवर में वाराणसी के अनुसार सोमवार को देव दीपावली का आयोजन किया गया। 51 हजार दीपों को जलाने के लिए मंदिर समिति ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। सुबह से दीपों को लगाना शुरू कर दिया गया था। शाम पांच बजते ही मोमबत्ती के सहारे ही दीपक जलाया गया। इसको देखने के लिए शाम से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां शीतला के सामने शीश नवाकर सरोवर के मनोरम दृश्य का अवलोकन किया। इसमें काफी संख्या में परिवार के साथ लोग पहुंचे। महिलाएं व बच्चों ने चौकियां की दुकानों पर सजे सामग्रियों को भी खरीदा। इस दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व यातायात के विशेष इंतजाम भी किए गए।
विज्ञापन

त्रिलोचन महादेव और शाहगंज में जगमग हुआ सरोवर
शाहगंज के घासमंडी चौक स्थित बौलिया मंदिर पोखरे पर सोमवार की शाम देव दीपावली पर 21 हजार दीप जलाए गए। महंत धीरज दास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता प्रकाश पर्व दीपावली मनाते हैं। यहां आरती भी की गई। इसी तरह बुढ़वा बाबा मंदिर पर भी दीप जलाए गए। त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर एवं कुंड लाइटों और 5100 दीपों से जगमगा उठा। हजारों लोगों ने आरती में भाग लिया। आरती व झांकी का उद्घाटन प्रबंधक मुरलीधर गिरी, गुरुगोपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, रविशंकर सिंह, विजय श्याम दुबे रितेश चौबे तालामझवारा ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed