फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Kanwar procession started with the slogan Bolbam, DM picked up the Kanwar

Jaunpur News: बोलबम जयकारे के साथ निकली कांवड़ शोभायात्रा, डीएम ने उठाया कांवड़

Sun, 20 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The Kanwar procession started with the slogan Bolbam, DM picked up the Kanwar
जौनपुर। बोलबम कांवरिया संघ की ओर से शनिवार को नगर में हाथी-घोड़ा और बैं-बाजे के साथ भव्य कांवड़ शोभा यात्रा निकाली गई। गोमती नदी के हनुमान घाट स्थित चौरा माता मंदिर पर बोलबम कांवरिया संघ के संरक्षक संतोष सेठ और महासचिव विमल सिंह ने पूजन अर्चन करके किया। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने नारियल फोड़ कर यात्रा शुभारंभ किया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर तथा कांवड़ उठा कर शोभायात्रा की शुरुआत की। भगवान शिव की भव्य कांवड़ शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, डीजे एवं विभिन्न मुद्राओं में भगवान शिव की भव्य झांकियां सजाई गईं थी। 12 ज्योर्तिलिंग के साथ-साथ, नगर के विभिन्न स्थानों से आई प्रमुख झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सद्भावना पुल, कजगाँव पड़ाव, ओलन्दगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा पर शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा व कोतवाली पुलिस ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा सब्जी मंडी सुतहट्टी बाजार से होते हुए भंडारी स्टेशन पर 12.30 बजे पहुंची। यहां फरक्का ट्रेन से कांवड़ियों की जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। शोभायात्रा का महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह पर समाजसेवी संस्थाओं के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था किया। डीएम तथा सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने कांवड़ियों को फल वितरण किया। बोल बम कांवड़ियों संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू ने कहा कि श्रावण मास में पूरा वातावरण भगवान शिव के रंग में रंग जाता है। भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। इनके पूजन से राष्ट्र धर्म और समाज का कल्याण होता है। शोभायात्रा में संघ के संरक्षक अशोक सेठ, अजय साहू, गौतम सोनी, श्रवण कुमार चौरसिया, सुभाष गर्ग, संजय मोदनवाल, अजय सेठ, संजय जायसवाल ने सहयोग दिया। अध्यक्ष सुधीर साहू व महासचिव विमल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

बाबा बैजनाथ धाम के लिए कांवड़ियों के जत्था रवाना-खेतासराय। महरौड़ा गांव से बाबा बैजनाथ धाम देवघर के लिए शनिवार को कांवड़ियों का एक जत्था रवाना हुआ। गांव से निकलने से पहले ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। जत्थे में लगभग 70 कांवड़िये शामिल हैं। लगभग 17 वर्ष पहले महरौड़ा गांव के लालचंद विश्वकर्मा और मुन्नर बिंद कांवड़ लेकर बाबा बैजनाथ धाम गये थे। तभी से इस गांव के शिवभक्त हर वर्ष कांवड़ लेकर देवघर जलाभिषेक करने जाते हैं। गांव से प्रस्थान करने से पहले कांवड़ियों ने गांव के शिव मंदिर पर पूजा अर्चना किया। डीजे के भक्ति संगीत पर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान हर हर महादेव के नारे से पूरा वातावरण गूंजता रहा। गांव की महिलाओं ने कांवड़ियों को गांव की सरहद तक पहुंचाया। जत्था में फूलमन बिंद, राधेश्याम, अच्छेलाल, सोहनलाल, विजय कुमार गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed