फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The jubilation of Shri Krishna Janmashtami chants of Jai Kanhaiya Lal Ki echoed at midnight.

Jaunpur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास, आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे

Sun, 06 Sep 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The jubilation of Shri Krishna Janmashtami chants of Jai Kanhaiya Lal Ki echoed at midnight.
श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में मनमोहक झांकियां। संवाद
जौनपुर। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही मंदिरों में शंखनाद हुआ। ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा शहर और गांव गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल हुए। जिले के सभी मंदिरों और पूजा स्थलों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और झालरों से सजाया गया था। पुलिस लाइन परिसर, देवी मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इनमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को दर्शाया गया। झांकियां देखने के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। देर रात महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने नगर क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता के साथ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ पूजा की। सभी थानों में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जलालपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में भव्य सजावट की गई। मड़ियाहूं कोतवाली परिसर स्थित हनुमान मंदिर में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में उत्सव हुआ। पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र की शांति और खुशहाली की कामना की। पुलिस लाइन परिसर में विशेष रूप से आकर्षक झांकियां सजाई गईं। देवी मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में भी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया गया। इन झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शाम से ही मंदिरों और पूजा स्थलों पर भीड़ जुटने लगी थी। देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। महाआरती के बाद सभी को प्रसाद बांटा गया। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के मनिहांगोविंदपुर गांव में अनोखी दही हांडी प्रतियोगिता हुई। यह तुलसी पोखरे के हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की आंखों पर पट्टी बांधी जाती है। वे अंदाज से ऊपर बंधी रस्सी के सहारे लटक रही मटकी को तोड़ते हैं। भदेवरा गांव के आकाश यादव ने इस प्रतियोगिता में बाजी मारी। मनिहांगोविंदपुर, भुइली, बारी, भदेवरा, सरसौड़ा समेत दर्जनों गांव के युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। उदयभान राजभर ने प्रतियोगिता का संचालन किया। खेतासराय कस्बे और आसपास का ग्रामीण क्षेत्र कृष्ण भक्ति में सराबोर रहा। कस्बे में मंदिरों और आयोजन स्थलों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, फूल-मालाओं से सजाया गया। थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में आकर्षक सजावट की गई। खुटहन मुख्य मार्ग पर प्राचीन दुर्गा मंदिर, कोहरौटी वार्ड, सोंधी और पुरानी बाजार में भी झांकियां सजाई गईं। रात भर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed