फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The investigation team returned on the third day

तीसरे दिन वापस लौट गई जांच टीम

Fri, 11 Feb 2022 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
The investigation team returned on the third day
जौनपुर। शहर में बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीवर पाइप डालने में अनियमितता और मानक की अनेदखी करने की शिकायत की जांच करने के बाद तीसरे दिन बृहस्पतिवार को टीम वापस लौट गई। वापस लौटने से पहले टीम ने रात में जहां दोबारा अभिलेखों को खंगाला। वहीं, सीवर पाइप डालने के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद वापस लौट गई। टीम जांच रिपोर्ट विधान परिषद की अंकुश समिति को सौंपेगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर अंकुश समिति की ओर से मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्त ने विधान परिषद की अंकुश समिति से शिकायत की थी। इसमें शहर से प्रतिदिन निकलने वाले गंदा पानी की क्षमता से काफी कम क्षमता का एसटीपी बनाने, मानक के विपरीत सीवर पाइप और सरिया डालने, सिटीजन सिप मानिटरिंग कमेटी का गठन न होने, बैरिकेडिंग और टिबंरिंग के नाम पर 75 लाख की अवैध भुगतान करने सहित आठ बिंदुओं अन्य शिकायतें की थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए अंकुश समिति की ओर से पहले जिला प्रशासन को टीम गठित कर जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद फिर अंकुश समिति ने चार सदस्यीय टीम गठित की। इसमें नमामि गंगे के चीफ इंजीनियर पियुष पंकज, सलाहकार सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर पीके पांडेय, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता संजय गोरे और एडीएम भू-राजस्व रजनीश राय हैं, जिनको मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। इसके बाद गठित टीम ने तीन दिनों तक जिला प्रशासन स्तर पर गठित टीम के जांच रिपोर्ट की जांच की। इस दौरान अभिलेखों को खंगालने के साथ एसटीपी और सीवर पाइप डालने का जायजा लिया। इसके बाद दोपहर को टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

विधान परिषद की अंकुश समिति की ओर से गठित टीम जांच कर तीसरे दिन वापस लौट गई। वह अपनी रिपोर्ट अंकुश समिति को सौंपेगी। इसके अनुसार मामले में कार्रवाई होगी। - रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed