फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The in-laws were accused of beating them out of the house

ससुराल के लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

Thu, 14 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The in-laws were accused of beating them out of the house
रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को दोपहर में ससुराल वालों ने उसे और उसके एक वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट कर दहेज के लिए घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी श्याम लाल यादव की बेटी वंदना यादव की शादी 2018 में थाना क्षेत्र के ही राजापुर गांव के मुकेश यादव पुत्र लालजी यादव के साथ हुई थी। वंदना का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को वंदना से ससुराल के लोग फिर से दहेज की मांग करने लगे तो उसने असमर्थता जताई। आरोप है कि इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। तहरीर में विवाहिता ने बताया है कि उसने अपने मायके में फोन कर इस घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उसके भाई शिवशंकर यादव को भी ससुराल के लोगों ने मारा पीटा। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस पीडि़ता व उसके भाई को थाने ले लाई। जहां पीडि़ता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed