फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   the idols will going across the damaged roads

टूटी सड़कों से पंडाल में पहुंचेंगी प्रतिमाएं

Thu, 29 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
the idols will going across the damaged roads
शहर के पालीटेक्निक-ओलंदगंज रोड पर नगर पालिका द्वारा खोदकर छोड़ी गई नाली।
नवरात्र का पर्व सिर पर है और शहर की कई प्रमुख सड़कों और नालियों को खोद कर छोड़ दिया गया है। ऐसे में मां दुर्गा की प्रतिमाएं जहां टूटी फूटी सड़कों से होकर पंडाल तक पहुंचेंगी वहीं त्योहार में श्रद्धालुओं को भी मुसीबत झेलनी होगी। नालियों के तोड़ने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पालीटेक्निक से रुहट्टा तक तो सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं रह गई है।
विज्ञापन


नगर में सड़कों के चौड़ीकरण, सीवर लाइन डालने और चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य दो साल से अधिक समय से चल रहा है। इधर नवरात्र और मोहर्रम का पर्व करीब होने के बाद भी कई सड़कों और नालियों की खुदाई कर दी गई है। पालीटेक्निक चौराहे से रुहट्टा, ओलंदगंज, सरायपोख्ता, हरलालका रोड, मानिक चौक से किला रोड, मानिक चौक से राजा साहब के फाटक होते हुए अटाला मस्जिद तक, अटाला मस्जिद से सुतहट्टी, कोतवाली से स्टेशन, मल्हनी पड़ाव समेत कई अन्य प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण के लिए तोड़फोड़ और नालियों को खोद कर छोड़ दिया गया है। नगर में 120 पूजा पंडाल स्थापित होंगे और सभी पंडालों में प्रतिमाएं इन्हीं रास्तों से पहुंचेंगी।
विज्ञापन


ऐसे में दुर्गा प्रतिमाओं को पंडाल तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना होगा। दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू कहते हैं सड़कों की दशा इतनी खराब है कि इन सड़कों से मूर्तियों को पंडाल तक पहुंचने में टूटने का खतरा बना रहेगा। कोई भी मूर्ति 10 से 25 हजार से कम नहीं है। मूर्ति अगर खंडित हो जाएगी तो उसकी पूजा नहीं हो सकती और दूसरी मूर्ति के लिए धन जुटाना समितियों के लिए मुश्किल होगा। दुर्गापूजा महासमिति के महासचिव मनीष देव का कहना है कि पालीटेक्निक से ओलंदगंज रोड ही ऐसी सड़क है जिसपर बिजली के तार ऊंचाई पर हैं। ऐसे में इसी रास्ते से प्रतिमा शहर में आती हैं और इसी सड़क की दशा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed