{"_id":"0d4b2cc6c7007e1f0875528ed8980092","slug":"the-hunger-strike-ended-on-assurance-of-principal-abvp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्राचार्य के आश्वासन पर अभाविप का अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य के आश्वासन पर अभाविप का अनशन खत्म
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
टीडी कालेज में सीट वृद्धि की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चल रहा अनशन शुक्रवार को चौथे दिन प्राचार्य के आश्वासन पर खत्म हो गया।
प्राचार्य डा. राकेश सिंह ने अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। अनशन पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को बताया की उनकी मांग पर पीजी कक्षाओं में 33 फीसदी सीटें बढ़ा दी गई हैं।
उनकी अन्य मांगें कालेज प्रशासन पहले ही मान चुका है। यूजी कक्षाओं में यदि सीटें खाली रहती हैं अथवा कक्षाओं में बैठने के लिए जगह खाली रहती है तो दाखिला लिया जाएगा। हास्टल के मुद्दे पर प्राचार्य ने कहाकि शीघ्र ही निर्णय लिया
विज्ञापन
जाएगा। अनशन पर बैठे रमेश यादव, अमित दूबे और नरेंद्र बहादुर सिंह को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इस मौके पर भूपेंद्र पांडेय, पुष्पराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, शिवांश सिंह, प्रवीण सिंह, दिग्विजय सिंह, सिद्धार्थ सिंह, विनय मिश्रा, सचिन सिंह, आलोक रंजन, ऋषिकेश, दिव्यांशु आदि मौजूद थे।