{"_id":"3f86d7a176a86de00859df9315a40f2f","slug":"the-horror-of-the-earthquake-spent-the-night-outside-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप का खौफ: घर के बाहर गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप का खौफ: घर के बाहर गुजारी रात
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
भूकंप के भय से तमाम इलाकों में लोगों ने शनिवार की रात घर के बाहर गुजारी। शनिवार को दोपहर 20 मिनट के अंतराल पर आए भूकंप के दो झटकों के बाद से ही लोग खौफ के साये में जी रहे हैं।
आधी रात के बाद कभी भी भूकंप का बड़ा झटका आने की खबर देर शाम से ही हवा मे तैरने लगी थी। इस नाते लोगों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए घरों से बाहर ही रात गुजारी।
शहर में कई स्थानों पर लोग सड़क पर ही सो गए। गांवों में भी लोग एक दूसरे को फोन पर इस बात के लिए आगाह करते रहे कि रात में वे घर के अंदर न सोयें।
पुरानी बाजार निवासी नूरजहां ने बताया कि बच्चों के लेकर रातभर सड़क पर बैठी रही। बच्चो को तो जमीन पर बिस्तर लगाकर सुला दिया पर खुद सारी रात जागकर अल्लाह से दुआ करती रही कि अल्लाह अपने बंदों की हिफाजत
विज्ञापन
करे। फकरे आलम, मो. नेयाज, तनवीर समेत अन्य लोगों ने अपने परिवार के साथ सड़क पर रात गुजारी। केराकत: कस्बे के लोगों ने रात भर घर से बाहर रहे। रातभर जाग कर बिताने वाले लोग दिन में राहत की सांस लिए और दोपहर मे सोने के लिए गए तभी भूकंप का तीसरी बर झटका आया और लोग घर से बाहर भाग खड़े हुए।