फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The historic Chehlum of Shiraje Hind concluded in a gloomy atmosphere

गमगीन माहौल में शीराजे हिंद का ऐतिहासिक चेहलुम सम्पन्न

Sun, 18 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The historic Chehlum of Shiraje Hind concluded in a gloomy atmosphere
इमाम बारगाह शेख मुहम्मद इस्लाम की चौक से निकाले गये ऐतिहासिक चेहल्लुम के जूलूस में उमड़े शब्बेद? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शीराजे हिंद जौनपुर का चेहल्लुम शनिवार हो गमगीन माहौल में मनाया गया। इमाम बारगाह शेख मुहम्मद इस्लाम से उठा जुलूस देर रात सदर इमाम बारगाह पहुंचा। नम आंखों से सभी ताजिए एवं तुरबत सुपुर्दे खाक किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आठ बजे रात में इमाम चौक पर ताजिये रखे गए। उसके बाद शब्बेदारी व मजलिस हुई। नगर एवं बाहर से आई अंजुमनों ने सारी रात नौहा व मातम किया। सुबह 5 बजे मजलिस हुई। उसके बाद आग में जंजीरों का मातम अंजुमन गुलशने इस्लाम ने किया। संचालन सैय्यद अकबर हुसैन जैदी एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

शनिवार को दिन में एक बजे मजलिस से शुरू हुई, जिसे मौलाना सैय्यद नदीम जैदी फैजाबादी ने खिताब किया। मजलिस की समाप्ति पर इमामबाड़े से तुरबत निकाली गई। साथ में ताजिये भी निकले। पानदरीबा रोड, हमाम दरवाजा, काजी की गली, पुरानीबाजार होता हुए सदर इमामबाडा पर जुलूस समाप्त हुआ। संचालन सैयफ कबीर जैदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिराजे हिंदा का चेहल्लुम एक दिन पहले मनाया जाता है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों जायरीन पहुंचते हैं। इसकी वजह बताई जाती है कि इस इमाम बारगाह एवं जुलूस के बानी शेख मुहम्मद इस्लाम मरहूम किसी मामले में फंसा दिया गया था। उन्हें जेल हो गई थी। उन्हें जिस दिन रिहा किया गया, वह सफर के महीने की 18 तारीख थी। जेल से छूटने के बाद रातभर मजलिस मातम करके 19 सफर को ताजिया को उठाया गया। इस चेहल्लुम की देखरेख मीर मुजफ्फर हुसैन जैदी के खानदान के लोग करते है। हाजी सैय्यद असगर हुसैन जैदी मुतवल्ली, सैय्यद कबीर जैदी, सैय्यद जाफर जैदी, सैय्यद जमीर जैदी, सैय्यद जफर जैदी, सैय्यद अकबर हुसैन जैदी एडवोकेट एवं कार्यकारी मुतवल्ली सैय्यद लाडले जैदी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed