फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The head of the group absconded with Rs 8.67 lakh from 11 women

Jaunpur News: 11 महिलाओं से 8.67 लाख लेकर फरार हुई समूह की प्रधान

Sat, 07 Sep 2024 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
The head of the group absconded with Rs 8.67 lakh from 11 women
मछलीशहर। नगर में संचालित एक समूह की 11 महिलाओं ने समूह की प्रधान और उसके तीन भाइयों पर 8.67 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने समूह की 11 सदस्य महिलाओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

समूह की लीलावती गुप्ता समेत 11 महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शहनाज पत्नी शमशेर अली उनके समूह की प्रधान है। उसने घरेलू समस्या बताकर सबके नाम पर ऋण स्वीकृत करवाकर पूरी धनराशि लेकर फरार हो गई। प्रतिमाह समूह की किस्त सभी सदस्य 11 महिलाओं से वसूली जा रही है। जब शिकायत लेकर महिलाएं प्रधान के घर गई तो शाहजहां के भाई कल्लू, अख्तर और अकबर निवासी सादीगंज ने गाली देकर भगा दिया। महिलाओं का आरोप है कि शाहजहां के तीनों भाई साजिश में शामिल हैं। वे शाहजहां का पता नहीं बता रहे हैं। कुछ महीने तक समूह की महिलाओं ने किस्त जमा किया अब उनके पास कोई आमदनी का जरिया नहीं बचा तो किस्त जमा नहीं कर पा रही है। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन


किसके कितने रुपये लिए

आशमां : 1 लाख 15 हजार

सफीकुल बानो : 47 हजार

चंदा : 40 हजार

अनीसा : 1 लाख 90 हजार

अमीना : 75 हजार

लीलावती गुप्ता : 80 हजार

नूरजहां : 1 लाख 50 हजार

अफसाना : 60 हजार

नाजों : 50 हजार

चांदनी : 30 हजार

बेगम : 30 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed