फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The girl attempted self-immolation after stopping the construction of the house

आवास निर्माण रोकने पर युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The girl attempted self-immolation after stopping the construction of the house
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार गांव की एक युवती ने आवास निर्माण में खलल पड़ने पर सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे इंदिरा चौक पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। लेकिन पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार गांव निवासी रामकिशुन शर्मा और जितेंद्र शर्मा के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। रामकिशुन उस जमीन पर प्रधानमंत्री शहरी आवास का निर्माण करा रहे हैं। उनका आरोप है कि आवास निर्माण में दूसरे पक्ष के लोग खलल डाल रहे हैं। इस बात को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। बीना पुत्री रामकिशुन का आरोप है कि सोमवार को वह गुलर के पेड़ की छटाई करा रही थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन विवाद को लेकर उसके पिता को गाली दी। जान से मारने की धमकी भी देने लगे। इसी को लेकर वह इंदिरा चौक के पास खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर माचिस जलाकर आग लगाने जा रही थी, लेकिन सिपाही परमानंद यादव और द्विवेश यादव ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि युवती पुलिस की हिरासत में है। घटना की जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed