फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The gathering of those who get their names certified in the voter's list

Jaunpur News: मतदाता सूची में नाम प्रमाणित कराने वालों की उमड़ रही भीड़

Fri, 14 Apr 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The gathering of those who get their names certified in the voter's list
जौनपुर। जिले की 12 नगर निकायों में चुनाव लड़ने वाले सभासद के संभावित उम्मीदवारों की तरफ से मतदाता सूची के प्रमाणीकरण के लिए चुनाव कार्यालय में भीड़ उमड़ रही है। यह प्रमाणीकरण सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को कराना है जो दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका नाम नगर पालिका के किसी भी मतदाता सूची में हो। बावजूद सभी उम्मीदवार मतदाता सूची प्रमाणित कराने के लिए जुट रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए 11 से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 17 अप्रैल तक होनी है। अध्यक्ष के 12 पदों व सभासद के 208 पदों पर चुनाव होना है। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का नाम उस निकाय क्षेत्र की मतदाता सूची में अनिवार्य तो सभासद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का नाम निकाय क्षेत्र की मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। सभासद पद पर जो व्यक्ति अपने वार्ड को छोड़कर दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ना चाहते हैं उनको संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से अपनी मतदाता सूची प्रमाणित कराना होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार केवल दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने वालों को ही अपनी मतदाता सूची प्रमाणित कराने की आवश्यकता है। कोई भी उम्मीदवार अगर अपने वार्ड से ही सभासद का चुनाव लड़ता है तो केवल मतदाता सूची के नाम वाली फोटो कॉपी से ही काम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed